यूपीए में तो कैबिनेट के फैसले पप्पू बाहर जाकर फाड़ देते थे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री

बिच्छू डॉट कॉम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने पर मप्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और यूपीए की सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा- कभी-कभी एहसास होता है कि मनमोहन सिंह जी की क्या सरकार थी। क्या हालत थी। कोई हमारे बॉर्डर पर आकर सैनिक का सर काट के ले जाए और कोई कुछ न बोले। पप्पू कैबिनेट के निर्णय को उठाकर के बाहर फाड़ के फेंक दे, ये तमाशी पहली बार देखा था। इतने बड़े लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री के निर्णय को लागू करने में यूपीए की चेयरपर्सन की मंजूरी लगती थी। आज ये सब नहीं है। चुनी हुई ताकतवर सरकार है। सीएम शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में बुद्धिजीवियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने न्यायालय तक का मजाक बना दिया था। संविधान में सौ-सौ बार अलग-अलग प्रकार से संशोधन किए गए। चुनी हुई सरकारों को नष्ट-भ्रष्ट करने का एक सिलसिला चला। नरेंद्र मोदी की चुनी हुई सरकार और सरकार की ताकत ने बता दिया। भारत दुनियां में छा गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि लोकतंत्र में जन विश्वास हासिल करना भगवान के आशीर्वाद के तुल्य है।

Related Articles