बिच्छू डॉट कॉम। कुक्कुट एवं पशुधन विकास निगम में दशकों से कार्यरत संविदा कर्मचारियों का पीएफ जमा नहीं करवाया जा रहा है। इसको लेकर मानव अधिकार आयोग ने तीसरी बार स्मरण पत्र भेजते हुए नाराजगी जताई है। पशुधन विकास निगम में संविदा आधार पर करीब 70 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनको बीते दस साल में अलग-अलग कार्यों के लिए रखा गया है। बावजूद निगम में संविदा नीति-2023 लागू नहीं की गई थी, जिसको लेकर बीते साल संविदा कर्मचारियों ने आंदोलन किया था। तब निगम में संविदा नीति के पालन में वेतन सुधार किया गया था। हालांकि पीएफ कटौत्रा शुरू नहीं किया गया, जिसको लेकर संविदा कर्मचारियों ने ईपीएफ कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की थी। पीएफ कटौत्रा शुरू करवाएंगे यह मामला संज्ञान में आया है, चेक करवा रहे हैं कि अभी तक पीएफ कटौती क्यों नहीं की जा रही थी। जल्द ही प्रक्रिया पूरी करके कटौती शुरू करवाकर खातों में राशि जमा करवाई जाएगी।
13/06/2026
0
7
Less than a minute
You can share this post!
