केंद्र-राज्यों की सामूहिक जिम्मेदारी से बनेगा विकसित भारत

विकसित भारत

बिच्छू डॉट कॉम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज जब पूरी दुनिया अस्थिरता और अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है, तब भी भारत पूरे आत्मविश्वास और पक्के इरादे के साथ विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। पीएम ने जोर देकर कहा कि जैसे-जैसे हम विकसित भारत के सपने की ओर बढ़ रहे हैं, केंद्र और सभी राज्यों की सामूहिक जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ जाती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के पास इस समय युवाओं की सबसे बड़ी आबादी है। यह एक ऐसा ऐतिहासिक अवसर है जिसे हम किसी भी कीमत पर गंवा नहीं सकते। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता युवाओं को बेहतर शिक्षा, बाजार की मांग के हिसाब से हुनर और रोजगार के नए अवसर देना होना चाहिए। पीएम मोदी ने जोर दिया कि मजबूत और सक्षम युवा ही विकसित भारत के सफर की सबसे बड़ी ताकत बनेंगे।

Related Articles