राजस्व के लंबित केस एक महीने में निपटाने के निर्देश

राजस्व के लंबित केस

बिच्छू डॉट कॉम। भोपाल संभाग के कमिश्नर संजीव सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संभाग के सभी कलेक्टर्स, एडीएम और एसडीएम के साथ, राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सख्त लहजे में निर्देश दिए कि अविवादित नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के लंबित प्रकरणों को एक महीने के भीतर हर हाल में खत्म करें। संभागायुक्त ने निचले अमले की कार्यप्रणाली पर भी नजर रखने को कहा ताकि बिना किसी ठोस कारण के सीमांकन के आवेदन रद्द न हों। बैठक में लोक सेवा गारंटी अधिनियम और आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई आवेदन समय-सीमा से बाहर हुआ, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी तहसीलदारों को कोर्ट में लंबित मामलों का त्वरित निराकरण करने और भू-अभिलेख के संवेदनशील मामलों की एडीएम स्तर पर निगरानी कराने के निर्देश दिए।

Related Articles