वर्मा बने पीडब्ल्यूडी के ईएनसी, राणा को एमपीआरडीसी में भेजा

पीडब्ल्यूडी के ईएनसी

बिच्छू डॉट कॉम। मप्र लोक निर्माण विभाग में प्रभारी प्रमुख केपीएस अभियंता राणा को हटा दिया गया. है, उन्हें मप्र रोड डवलपमेंट कार्पोरेशन में प्रभारी ईएनसी बनाया गया है। राणा की जगह जबलपुर में पदस्थ मुख्य अभियंता आरएल वर्मा को नया प्रभारी ईएनसी बनाया गया है। बुधवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह बदलाव सिंहस्थ की तैयारियों में तेजी लाने के लिए की गई हैं। यहां बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक दिन पहले लोक निर्माण विभाग की बैठक में सिंहस्थ से संबंधित निर्माण कार्यों बात कर रहे थे। पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह भी मौजूद रहे। इसी बैठक देर रात के बाद राणा का तबादला कर दिया गया। जबलपुर के प्रभारी चीफ इंजीनियर आरएल वर्मा पदोन्नति पर लगी रोक की वजह से सीई के प्रभार में हैं। वे मूल रूप से एसई है। इस सि है। इस स्थिति में उन्हें दो उच्च पद का प्रभार दिया जा रहा है। ग्रेडेशन लिस्ट के हिसाब से शालिगराम बघेल जो पूर्व में ईएनसी के प्रभार में रहे हैं, अभी पीआईयू में प्रभारी ईएनसी हैं। सबसे वरिष्ठ है।

Related Articles