सतना कलेक्टर की जनसुनवाई, 700 ग्राम आवेदन तौलकर धरने पर बैठीं भाजपा पार्षद

सतना कलेक्टर

बिच्छू डॉट कॉम। नगर सरकार और प्रशासनिक दावों की पोल खोलती एक हैरान करने वाली तस्वीर कलेक्ट्रेट परिसर में देखने को मिली। वार्ड-17 की भाजपा पार्षद ऊषा गंगा कुशवाहा ने मुक्तिधाम मार्ग से अतिक्रमण हटाने को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। चार साल से मिल रहे आश्वासनों से तंग आकर पार्षद ने जनसुनवाई में अपने शिकायती आवेदनों को तराजू पर तौला, जिनका कुल वजन करीब 700 ग्राम निकला। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट के सामने ही धरने पर बैठ गईं। मामला मेडिकल कॉलेज के पास स्थित मुक्तिधाम मार्ग का है, जहां दो रसूखदारों के अतिक्रमण के से आम रास्ता पूरी तरह बंद है। पार्षद पति गंगा कुशवाहा ने बताया कि 4 साल से आवेदन दे रहे हैं, लेकिन अधिकारी सिर्फ औपचारिक निरीक्षण कर मामला ठंडे बस्ते में डाल देते हैं। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रास्ता न होने के कारण पिछले साल एक आदिवासी महिला की मृत्यु होने पर परिजनों को मोहल्ले के बीच ही अंतिम संस्कार करना पड़ा था।

Related Articles