दमोह कलेक्टर ने उप पंजीयक सहित दो को किया निलंबित

पंजीयन कार्यालयों की कार्यप्रणाली को लेकर सामने आई शिकायतों के बाद कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने उप पंजीयक ज्योति पटेल और जबेरा के प्रभारी उप पंजीयक विमल कुमार साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों अधिकारियों को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए यह कार्रवाई की गई है। मामले में जांच प्रतिवेदनों के आधार पर प्रशासन ने कदम उठाया है, वहीं फर्जी रजिस्ट्री से संबंधित प्रकरण पुलिस को सौंपे जाने की जानकारी भी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उप पंजीयक कार्यालय में एक बाहरी व्यक्ति द्वारा रजिस्टर में लोगों की एंट्री कर टोकन के नाम पर उन्हें परेशान किए जाने की शिकायत मिली थी।

Related Articles