
बिच्छू डॉट कॉम। यूनाइटेड किंगडम में 23 साल से चल रहे तलाक के केस में भारतीय मूल की महिला वर्षा गोहिल को आखिरकार जीत मिली है। यूके के कानूनी इतिहास में इसे सबसे लंबे मामलों में से एक माना जाता है। हाई कोर्ट के फैसले के बाद वर्षा ने 6.6 मिलियन पाउंड (लगभग 84.77 करोड़ रुपए) का सेटलमेंट जीता। वर्षा ने साल 2002 में ये तलाक का केस फाइल किया था और 23 साल बाद कोर्ट ने उनके हक में फैसला सुनाया। वर्षा ने मई 2002 में तलाक के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। शुरू में एक मामूली सेटलमेंट मान लिया था। लेकिन बाद में वर्षा गोहिल के सामने उनके पति की संपत्ति की सच्चाई सामने आई। इस संपत्ति के बारे में उनके पति, वकील भद्रेश गोहिल ने कानूनी कार्यवाही के दौरान खुलासा नहीं किया था, जिसके चलते वर्षा गोहिल को इस संपत्ति में हिस्सा नहीं मिल पाया।
