प्रीतम लोधी के बेटे से विवाद से चर्चा में आए आईपीएस जाखड़ को जबलपुर भेजा

आईपीएस जाखड़

बिच्छू डॉट कॉम। भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे के मामले से चर्चा में आए एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ को जबलपुर बतौर एडिशनल एसपी भेजा गया है। जाखड़ के साथ ही उनकी पत्नी एडीशल एसपी अनु बेनीवाल को भी ग्वालियर से जबलपुर पदस्थ किया गया है। वर्ष 2022 बैच के 8 आईपीएस और 66 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। अधिकारियों की नवीन पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। शुक्रवार शाम को ही एक साथ 66 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें इंदौर एसीपी प्रमोद सोनकर को भोपाल ग्रामीण एडीशनल एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह भोपाल के एडीडीसीपी मलकीत सिंह को ईओडब्ल्यू भोपाल, गुना एएसपी मानसिंह को एसपी एसटीएफ भोपाल और मनु व्यास एआईजी रीवा से पीएचक्यू पदस्थ किए गए हैं।

Related Articles