लोकायुक्त के तीन एसपी बदले गए, सुनील पाटीदार की भोपाल में पोस्टिंग

सुनील पाटीदार

बिच्छू डॉट कॉम। लोकायुक्त के 3 संभागीय पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है। भोपाल संभाग की कमान अब रीवा संभाग के एसपी सुनील पाटीदार के हाथों में होगी। वहीं भोपाल एसपी दुर्गेश राठौर को सागर भेजा गया है। दूसरी ओर, एक कार्यवाहक प्रधान आरक्षक और एक संविदा ड्राइवर को नौकरी से निकाल दिया गया है। आदेश के अनुसार सागर संभाग के पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा को रीवा संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पद के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्त पाए जाने पर लोकायुक्त पुलिस भोपाल के प्रधान आरक्षक यशवंत सिंह ठाकुर और संविदा वाहन चालक अमित विश्वकर्मा को नौकरी से निकाल दिया गया है। लोकायुक्त पुलिस महानिदेशक योगेश देशमुख ने शुक्रवार को आदेश जारी किए हैं। बर्खास्त पुलिस कर्मियों पर भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप हैं।

Related Articles