बांधवगढ़ में सफारी के नियम तोड़े तो एक माह के लिए वाहन बैन, जुर्माना भी

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व

बिच्छू डॉट कॉम। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले पर्यटकों, गाइड और वाहन चालकों पर वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। फील्ड डायरेक्टर अनुपम सहाय ने एक बैठक के बाद सफारी के दौरान नियम तोडऩे पर दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कृत्यों से बांधवगढ़ की प्रतिष्ठा, पर्यटन व्यवस्था और वन्यजीव संरक्षण प्रयासों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बैठक में गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह सहित जिप्सी एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे। सफारी के दौरान शोर-शराबा, वन्यजीवों का ध्यान आकर्षित करने के लिए आवाजें निकालना, सोशल मीडिया के लिए रील और वीडियो बनाने के उद्देश्य से वन्यजीवों को प्रभावित करना, वाहन संचालन नियमों की अनदेखी करना तथा वन्यजीवों के प्राकृतिक मार्ग को रोकने जैसे कई मामले सामने आए हैं।

Related Articles