यूसीसी से अलग रखा जाएगा जनजातीय वर्ग के रिवाजों को: सीएम

मोहन यादव

बिच्छू डॉट कॉम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को देश के 3 राज्यों ने पहले ही लागू कर दिया है। मध्यप्रदेश भी शीघ्र देश का यूसीसी लागू करने वाला राज्य बन जाएगा। प्रदेश के सभी जनजातीय समुदाय को यूसीसी से अलग रखा जाएगा। उन्हें अपने पारम्परिक रीति-रिवाज मानने की स्वतंत्रता होगी। गुजरात में भी इसी प्रकार का प्रावधान लागू किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एट-2047 कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे। डॉ. यादव ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों की संख्या प्रदेश में अब बढक़र 30 हो गई है।

Related Articles