
राज्य शासन ने मप्र लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल की भर्ती परीक्षाओं को संचालित करने के लिए नए प्रारूप नियमों को तैयार किया है और इन्हें लागू करने से पहले 5 जून तक सुझाव आमंत्रित किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव अजय कटेसरिया ने बताया कि राज्य शासन द्वारा मप्र लोक सेवा आयोग परीक्षा नियम-2026 और राज्य शासन द्वारा कनिष्ठ सेवा संयुक्त परीक्षा नियम-2026 अधिसूचित किया जाना प्रस्तावित है। प्रस्तावित नियमों के प्रारूप विभाग की वेबसाइट gad.mp.gov.in पर उपलब्ध है। प्रस्तावित नियमों के संबंध में यदि किसी व्यक्ति, संस्था या हितधारक को कोई आपत्ति या सुझाव देना हो, तो वे 5 जून तक लिखित रूप में अपने सुझाव ई-मेल sogadv@mp.gov.in पर प्रेषित कर सकते हैं। साथ ही सुझाव gad.mp.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से भी विभाग को दिए जा सकते है। निर्धारित समयावधि के बाद प्राप्त होने वाले सुझावों पर विचार नहीं किया जाएगा।
