कर्नाटक में नीट छात्रा ने की आत्महत्या, अब तक पांच बच्चे दे चुके जान

कर्नाटक के कलबुर्गी जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां नीट परीक्षा में शामिल हुई 18 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। छात्रा की पहचान भाग्यश्री के रूप में हुई है। उसने हाल ही में हुए पीयूसी बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। पुलिस के मुताबिक, भाग्यश्री ने 2 मई को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा दी थी। रविवार को वह अपने अपार्टमेंट में कमरे के अंदर फंदे से लटकी मिली। शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्रा ने सीलिंग फैन से लटककर जान दी। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हाल के दिनों में नीट-यूजी- 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों में तनाव और चिंता के कई मामले सामने आए हैं। इससे पहले 16 मई को राजस्थान के सीकर में भी एक मेडिकल अभ्यर्थी ने आत्महत्या कर ली थी। देशभर में अब तक पांच बच्चे आत्महत्या कर चुके हैं।

Related Articles