सीधी में हादसा: बंद घर में लगी भीषण आग, तीन मासूम जिंदा जले

सीधी में हादसा

बिच्छू डॉट कॉम। मध्यप्रदेश के सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम काशीहवा में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। घर में अचानक लगी भीषण आग की चपेट में आने से तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई।  हादसा दोपहर एक बजे बजे हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक घर के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार में पहले स्पार्किंग हुई, जिससे पास रखे बांस में आग लगी और देखते ही देखते आग ने पूरे कच्चे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय घर बाहर से बंद था और अंदर तीन छोटे बच्चे मौजूद थे, जो बाहर नहीं निकल सके। इस हादसे में डेढ़ वर्षीय रिधि साकेत, 6 वर्षीय धुम्मू उर्फ संध्या साकेत और 3 वर्षीय एक अन्य मासूम की मौत हो गई। वहीं सीएम डॉ. मोहन यादव ने बच्चों की मौत पर दु:ख व्यक्त किया है। साथ ही मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता के लिए राज्य शासन की ओर से 6-6 लाख और जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से 20-20 हजार की राशि देने का ऐलान किया है।

Related Articles