आईसीसी की तैयारी: एक ही मैच में लाल-गुलाबी गेंद का होगा इस्तेमाल!

आईसीसी की तैयारी

बिच्छू डॉट कॉम। क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है। आईसीसी प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। इन प्रस्तावों ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। सबसे चौंकाने वाला प्रस्ताव टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है, जहां अब एक ही मैच में लाल गेंद और गुलाबी गेंद दोनों का इस्तेमाल देखने को मिल सकता है। इसके अलावा टी-20 मैचों के ब्रेक टाइम, कोच की मैदान पर एंट्री और संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन पर भी नए नियम लागू होंगे। आईसीसी इन सभी बदलावों पर गंभीरता से विचार कर रहा है। 30 मई को अहमदाबाद में होने वाली आईसीसी बोर्ड मीटिंग में इन प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। अगर सब कुछ तय रहा तो नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू किए जा सकते हैं।

Related Articles