
बिच्छू डॉट कॉम। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे शक्तिशाली रॉकेट बनाने वाली कंपनी स्पेसएक्स ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने स्टारशिप वीएक्स का सफलतापूर्वक 12वीं वार परीक्षण उड़ान भरी। यह रॉकेट इतिहास का सबसे बड़ा और शक्तिशाली रॉकेट है। परीक्षण उड़ान में रॉकेट ने एक घंटे की उड़ान भरी। उड़ान का अंत हिंद महासागर में स्प्लैशडाउन के साथ हुआ, जहां रॉकेट फट गया। स्पेसएक्स ने इसके फटने का प्रोसेस पहले से ही प्लान कर रखा था। कंपनी का कहना है कि परीक्षण के अंत में रॉकेट को महासागर में गिराकर नष्ट करना ही हिस्सा था। इस परीक्षण उड़ान में ज्यादातर बड़े उद्देश्य पूरे हो गए। रॉकेट ने अपनी तय उड़ान पथ पर अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, रॉकेट के दोनों चरणों में इंजन फेलियर की समस्या आई। इसके बावजूद कंपनी इसे सफल परीक्षण मान रही है, क्योंकि मुख्य मिशन के अधिकांश लक्ष्य हासिल कर लिए गए।
