
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यूएई दौरे पर पहुंचे। अबूधाबी पहुंचने पर पीएम मोदी का गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया। यूएई एयरफोर्स के एफ-16 फाइटर जेट्स ने प्रधानमंत्री के विमान को सुरक्षा दी गई। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों देशों के बीच एलपीजी सप्लाई को लेकर अहम समझौता हुआ। इसके अलावा स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व, रक्षा सहयोग और वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर से जुड़े एमओयू भी साइन किए गए। यूएई ने भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, आरबीएल बैंक और सम्मान कैपिटल में 5 अरब डॉलर निवेश का ऐलान भी किया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों नेताओं ने ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश और वेस्ट एशिया के हालात पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी का यूएई दौरा केवल करीब 180 मिनट का था। पीएम 15 से 17 मई तक (3 दिन) नीदरलैंड दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। यह दौरा भारत और नीदरलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत बनाने के लिहाज से काफी अहम है।
