
अमेरिकी रक्षा विभाग के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन ने पाकिस्तान और उसके सैन्य नेतृत्व पर जोरदार हमला बोला है। प्रकाशित एक लेख में उन्होंने दावा किया कि इस्लामाबाद मानता है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बेवकूफ बना रहा है, जबकि हकीकत इससे उलट हो सकती है। रुबिन ने लिखा- वाशिंगटन के नजरिए से पाकिस्तान वो औरत नहीं है जिससे शादी की जा सके, बल्कि वह इस्तेमाल कर के फेंक देने वाली वेश्या है। उन्होंने कहा-पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर बस एक और दलाल हैं। रुबिन ने कहा कि पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता और दावा किया कि इस देश ने ऐतिहासिक रूप से अपने रणनीतिक महत्व को वाशिंगटन के लिए ज्यादा आंका है।
