काजीरंगा के 4 और जंगली भैंसों को बाड़े में किया रिलीज

काजीरंगा

मध्यप्रदेश के वन्य जीव संरक्षण इतिहास में कान्हा टाइगर रिजर्व में जंगली भैंस पुनस्र्थापना कार्यक्रम के दूसरे चरण में 4 जंगली भैंसे लाए गए हैं। लगभग एक शताब्दी पूर्व प्रदेश के वनों से विलुप्त हो चुकी जंगली भैंस प्रजाति की वापसी अब साकार हो रही है। कान्हा टाइगर रिजर्व, मंडला के सुपखार परिक्षेत्र में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) समिता राजोरा एवं अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एल कृष्णमूर्ति ने 4 और जंगली भैंसों को विशेष रूप से निर्मित बाड़े में सफलतापूर्वक मुक्त किया। इस अवसर पर संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व रविंद्र मणि त्रिपाठी, उप संचालक (कोर) प्रकाश वर्मा, उप संचालक (बफर) अमिथा केबी, समस्त सहायक संचालक, परिक्षेत्र अधिकारी एवं स्थानीय वन अमला उपस्थित रहा।

Related Articles