
विधानसभा के हाल में महिला आरक्षण को लेकर बुलाए गए विशेष सत्र में कांग्रेस द्वारा जारी व्हिप में निर्मला सप्रे का सूची में नाम शामिल कर पार्टी अपने ही व्यूह में फंस गई है। कांग्रेस ने विधानसभा सत्र के लिए जारी आधिकारिक व्हिप में निर्मला सप्रे का नाम अपने विधायकों की सूची में शामिल किया। व्हिप का अर्थ है कि पार्टी ने उन्हें अपना विधायक माना है। इसके बाद सप्रे ने विधानसभा को आवेदन सौंपा है कि कांग्रेस की अधिकारिक व्हिप में वे पार्टी की सदस्य हैं। इसलिए वे अभी भी कांग्रेस की विधायक हैं। इधर, सियासी पारा सप्रे के इस बयान से भी चढ़ गया है कि बीना के लिए जिला बनवाने और विकास कार्य के लिए 300 करोड़ रुपए दिलवाने में उमंग सिंघार मदद करेंगे तो वे उनके साथ चलने के लिए तैयार हैं।
