
महिलाओं के साथ ऑनलाइन अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पिछले पांच साल में इन अपराधों की संख्या 6,76,019 पहुंच गई है। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर रोजाना 370 घटनाओं की सूचना दी जा रही। इनमें शीर्ष अपराधों की बात करें तो नकली प्रोफाइल, अश्लील संदेश, पहचान चोरी के सर्वाधिक मामले 4,89,790 सामने आए हैं। खास बात है कि अब महिलाएं बिना किसी झिझक के एनसीआरपी में इस तरह के अपराधों की सूचना दे रही हैं। साल 2021 में साइबर बदमाशी, स्टॉकिंग-अश्लील संदेश के 21,589 मामलों की सूचना दी गई। 2025 में आंकड़ा 45,832 पर पहुंच गया। पांच साल में 1,89,927 मामलों की सूचना दी गई। 2021 में फर्जी अकाउंट जैसे अपराध को लेकर 15,843 मामलों की सूचना दी गई थी। 2025 में इनकी संख्या बढक़र 46,784 हो गई। पिछले पांच साल में 1,56,371 केसों की सूचना दी गई। 2021 में प्रोफाइल हैकिंग और पहचान चोरी की 10,650 घटनाओं की सूचना दी गई।
