इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान में रैली के विरोध में भाजपा ने रविवार को दिल्ली समेत देशभर में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ मार्च निकाला। दिल्ली में हरि नगर से तिलक नगर तक एक किमी लंबा मार्च निकाला गया। इसमें 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीडि़त परिवार और सिख समुदाय के लोग शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने कहा-कांग्रेस ने रामलीला मैदान में एसआईआर के खिलाफ रैली के लिए 1 नवंबर का दिन जानबूझकर चुना है। 1 नवंबर 1984 को सिख विरोधी हिंसा हुई थी। केद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आज सिख विरोधी हिंसा के पीडि़तों को याद करना चाहिए था, लेकिन राहुल गांधी शहीदों को भूलकर अपनी राजनीति चमका रहे हैं। इधर, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने हरियाणा के रोहतक में रैली निकाली। उन्होंने कहा कि वोट चोरी कांग्रेस की विरासत है। ये वोट चोरी भी करते हैं और जनता के वोट का अपमान भी करते हैं। राहुल गांधी विदेशी ताकतों की टूलकिट बनकर काम कर रहे हैं। इधर, इंडिया ब्लॉक ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर के विरोध में पहले मार्च और फिर रैली की।
02/11/2026
0
3
Less than a minute
You can share this post!
Related Articles
सवाल पूछने से डरने वाले समाज में पनपती…
- 02/11/2026
