नेपाल के डोल्पा जिले में स्थित प्रसिद्ध शे-फोक्सुंडो नेशनल पार्क क्षेत्र में मौसम अचानक बिगडऩे और भीषण हिमपात होने के कारण छह भारतीय नागरिक फंस गए हैं। शनिवार दोपहर से बर्फबारी के बीच फंसे इन सैलानियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रशासन व्यापक स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चला रहा है। डोल्पा की सीडीओ जूनू धाकल के अनुसार, दल में दो महिला यात्री भी शामिल हैं। यह समूह शे-फोक्सुंडो ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 8 में स्थित धो क्षेत्र की ओर गया था, जो मौजूदा समय में पूरी तरह बर्फ की मोटी चादर में तब्दील हो चुका है। गाइड और सुरक्षा बलों ने आगे न बढऩे की हिदायत दी थी, लेकिन पर्यटकों ने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया। गाइड को पीछे छोडक़र दुर्गम इलाके की ओर बढ़ गए। देर शाम गाइड ने प्रशासन को उनके बर्फ में घिरे होने की सूचना दी, जिसके बाद रविवार तडक़े से पर्यटकों से सीधा संपर्क टूट गया।
