
डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक मंत्रालय में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में हृदय रोग और कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सरकार सीएम केयर योजना को मंजूरी दे सकती है। इस योजना के माध्यम से सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य सेवाओं का एक ऐसा नेटवर्क मजबूत किया जाना है जो प्रदेश के लोगों को इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई जैसे अन्य बड़े महानगरों की ओर रुख न करना पड़े। इस तरह की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सरकार 5 साल में 2000 करोड़ रुपए खर्च करेगी। कुछ चुनिंदा अस्पतालों के बुनियादी ढांचे को इस तरह से तैयार किया जाएगा जो गंभीर बीर्मारी के इलाज के लिए पूरी तरह सक्षम हो। वहीं जबलपुर मेडिकल कॉलेज में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की क्षमता 200 से बढक़र 600 बिस्तर किया जाएगा। प्रदेश में एक अत्याधुनिक स्टेट काडिर्योलॉजी सेंटर की स्थापना के लिए भी प्रस्ताव आ सकता हैं।
