खडग़े ने पीएम मोदी को बता दिया आतंकवादी, बाद में दी सफाई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कह दिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि मोदी आतंकवादी हैं और उनकी पार्टी बराबरी के सिद्धांत में विश्वास नहीं करती है। खडग़े ने कहा कि अन्नाद्रमुक लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और पेरियार और आम्बेडकर के सिद्धांतों के खिलाफ काम कर रही है। हालांकि बाद में खडग़े सफाई देते नजर आए। उन्होंने कहा कि, मैंने आतंकवादी नहीं कहा, मैंने कहा कि वे आतंकित कर रहे हैं। खडग़े ने कहा कि वे यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि वे धमकाते हैं। उन्होंने कहा, मैं यह स्पष्ट करना चाहता था कि मोदी हमेशा धमकाते हैं। मैंने आपको क्रम बताया था, आईटी, ईडी सभी संस्थाएं उनके हाथों में हैं। मैंने कभी यह नहीं कहा कि वह एक आतंकवादी हैं। वह लोगों को आतंकित कर रहे हैं। तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष खडग़े ने चेन्नई में कहा कि मोदी और शाह ने पहले भी चुनी हुई सरकारों को गिराने की कोशिशें की हैं। सब जानते हैं, 11 सालों में उन्होंने कई सरकारें गिरायी, विधायकों को खरीदा, राज्यसभा सांसदों को खरीदा। इन लोगों ने धनबल और मसल पावर का इस्तेमाल किया। इनके हाथ में जो संस्थाएं हैं, सभी संस्थानों का वे गलत प्रयोग कर रहे हैं और राजनीतिक दलों के नेताओं पर छापा मरवा रहे हैं।

Related Articles