विधायक प्रीतम के बिगड़े बोल पर जीतू ने कहा-सत्ता का खुला दुरुपयोग

जीतू

बिच्छू डॉट कॉम। भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे के मामले में आइपीएस अफसर और करैरा एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ ने दावा किया है कि आरोपी दिनेश लोधी से ऐसी कोई अमर्यादित बात नहीं की थी। पूछताछ के लिए बुलाकर घटनाक्रम की जानकारी ली थी। बाकी विधायक के वीडियो पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में कानून का राज नहीं, बल्कि मोहन राज के नाम पर सत्ता का खुला दुरुपयोग और अराजकता चल रही है। जीतू ने मांग की है कि विधायक प्रीतम के खिलाफ पुलिस अफसरों को धमकाने, अभद्र भाषा के प्रयोग पर एफआइआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

Related Articles