
बिच्छू डॉट कॉम। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अजय सिंह सोमवार को क़टनी दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया। अजय सिंह जिला कांग्रेस कायालक पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। दौरे के अंत में अजय सिंह जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कई वरिष्ठ कार्यकर्ता निष्टि य हो गए हैं, ऐसे में संभागवार दौरे के माध्यम से उन्हें पुन: सक्रिय किया जा रहा है, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।
