
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लिखा कि चीन बहुत खुश है, क्योंकि वे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को स्थायी रूप से खोल रहे हैं और यह अब कभी भी ब्लॉक नहीं होगा। ट्रंप ने कहा- चीन बहुत खुश है कि मैं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को स्थायी रूप से खोल रहा हूं। मैं यह उनके लिए भी कर रहा हूं और दुनिया के लिए। यह स्थिति दोबारा कभी नहीं होगी। उन्होंने ईरान को हथियार भेजने पर सहमति नहीं देने का वादा किया है। ट्रंप का यह बयान वैश्विक तेल व्यापार के सबसे महत्वपूर्ण जलमार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़ा है, जो मिडिल ईस्ट से तेल निर्यात का प्रमुख रास्ता है। इस जलडमरूमध्य पर पहले ईरान ने तो वहीं बाद में अमेरिका ने नाकेबंदी कर रखी है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है।
