
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को झांसी से दिल्ली जाने के लिए जिस ट्रेन में सवार होना था। वह समय से पूर्व स्टेशन से रवाना होने लगी, जिसे किसी समर्थक द्वारा चैन पुलिंग कर रुकवाया, तब कहीं जाकर उमा भारती अपने कोच पर सवार हो सकीं। इस संबंध में भाजपा नेत्री ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी बैष्णव को पत्र लिखा है। दरअसल उमा भारती को झांसी से पंजाब मेल से नई दिल्ली की यात्रा करनी थी, लेकिन पंजाब मेल समय से पहले झांसी स्टेशन पहुंच गई और निर्धारित समय से पहले स्टेशन से जाने लगी। जिससे उमा भारती को ट्रेन में बैठाने के लिए किसी समर्थक को चेन पुलिंग करनी पड़ी। इस पर उमा ने नाराजगी जताते हुए केन्द्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखा है। पूर्व सीएम ने इस पत्र को सोशल मीडिया एक्स पर भी शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि जब वे यात्रा करने के लिए झांसी स्टेशन के संबंधित प्लेटफार्म नंबर नंबर 4 पर बैटरी गाड़ी से पहुंची, उससे पहले ही पंजाब मेल प्लेटफार्म से चलने लगी जिससे वे परेशान हो गई।
