आशीष खरे सहित राज्य पुलिस सेवा के 5 अफसर बनेंगे आईपीएस

आईपीएस
  • दिल्ली में आयोजित रिव्यू डीपीसी के दौरान बनी सहमति

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। राज्य पुलिस सेवा के 5 अधिकारियों को आईपीएस अवार्ड के लिए दिल्ली में रिव्यू डीपीसी संपन्न हो चुकी है। इसमें 1997-98 बैच के 15 अफसरों के नाम पर विचार किया गया। वरिष्ठता क्रम देखा जाय तो राज्य पुलिस के सेवा के दो अधिकारी सीताराम ससत्या और अमृत मीणा का नाम सबसे ऊपर था लेकिन दोनों पर विभागीय जांच चलने के कारण पेंच फंसा हुआ है। सूत्रों की माने तो अमृत मीणा को अभी प्रोविजनल आईपीएस बनाया जाएगा। दो माह बाद होने वाली अगली डीपीसी तक यदि उनके खिलाफ चल रही जांच का निराकरण नहीं हुआ तो उनका प्रमोशन स्वत: निरस्त माना जाएगा।

पूर्व में 12 सितंबर को एक बार पहले भी आईपीएस के 5 पदों के लिए डीपीसी हो चुकी थी लेकिन इसे यूपीएससी ने निरस्त कर दिया गया था। वहीं 21 नवंबर को दोबारा रिव्यू डीपीसी की गई। रिव्यू डीपीसी में राज्य पुलिस सेवा के 1997-98 बैच के अमृत मीणा, विक्रांत मुराब, सुरेंद्र कुमार जैन, आशीष खरे, राजेश रघुवंशी को आईपीएस अवॉर्ड के लिए सहमति बनी। डीपीसी में मुख्य सचिव अनुराग जैन, एसीएस होम शिव शेखर शुक्ला और डीजीपी कैलाश मकवाना शामिल हुए।

Related Articles