मध्यप्रदेश के सभी 9 टाइगर रिजर्व और सेंक्चुरी के गेट पर्यटकों के लिए एक जुलाई 2026 से बंद हो जाएंगे। नतीजे में पर्यटक करीब तीन माह बाद यानी एक अक्टूबर के बाद ही टाइगर और अन्य वन्य प्राणियों के दीदार करने के लिए रिजर्व ऐरिया में प्रवेश कर सकेंगे। इस बारे में एपीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) एल कृष्णामूर्ति का कहना है कि मानसून के दौरान वन्यजीवों की सुरक्षा, प्रजनन गतिविधियों और जंगल मार्गों के रखरखाव को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष यह व्यवस्था लागू की जाती है। बारिश के मौसम में जंगलों की सडक़ों की मरम्मत और संरक्षण संबंधी कार्य भी किए जाते हैं।
30/06/2026
0
5
Less than a minute
You can share this post!
