तीन आईपीएस के तबादले, बागरी बने बुरहानपुर एसपी

आईपीएस

शासन ने रविवार को 3 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें 2010 बैच के आईपीएस राकेश सागर को कमांडेंट, सेकंड बटालियन एसएएफ ग्वालियर को उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल और 2021 बैच की आईपीएस विदिता डागर एएसपी ग्वालियर को कमांडेंट, सेकंड बटालियन एसएएफ ग्वालियर पदस्थ किया गया है। इसी तरह 2015 बैच के आईपीएस आशुतोष बागरी को कमांडेंट 17वीं बटालियन एसएएफ भिंड से पुलिस अधीक्षक जिला बुरहानपुर पदस्थ किया गया है।

Related Articles