पुलिस में कार्यवाहक प्रभार वालों को शत-प्रतिशत मिलेगा प्रमोशन

प्रमोशन

बिच्छू डॉट कॉम। पुलिस महकमे में 10 साल बाद प्रमोशन शुरू हो गए हैं और अगले दो सप्ताह में 20 से 25 हजार पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों को पदोन्नति मिल जाएगी। सिर्फ गोपनीय चरित्रावली (एसीआर) खराब होने, विभागीय जांच (डीई) या केस दर्ज होने वालों को कार्यवाहक पदों से हटाकर डिमोट किया जाएगा। पुलिस विभाग में कार्यवाहक प्रभार वाले सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रमोशन मिलना सुनिश्चित है, क्योंकि वरिष्ठता के आधार पर ही पूर्व में उच्च पद का प्रभार दिया गया था। ऐसे में वरिष्ठता सूची सबसे ऊपर होने से पदोन्नति में सुनिश्चित है। ऐसे करीब 10 से 12 हजार पुलिस कर्मचारी और अधिकारी होंगे। दस साल से पदोन्नति नहीं होने से करीब 10 हजार पद नियमित पदोन्नति नहीं होने से रिक्त थे। तब सीनियरिटी के आधार पर उच्च पदों का प्रभार दिया गया था।

Related Articles