
बिच्छू डॉट कॉम। इंदौर निवासी समर बहादुर सिंह पश्चिम विद्युत वितरण कंपनी की इस लापरवाही से हैरान रहे गए। वे अपने परिवार के साथ बीते साल जून में विदेश की सैर कर रहे थे, लेकिन जब वापस लौटे तो बिजली कंपनी ने उन्हें 32,282 रुपए का बिल थमा दिया। कंपनी का दावा था कि उन्होंने बंद घर में 3,406 यूनिट बिजली फूंक डाली! आखिरकार इस करंट मारते बिल के खिलाफ जब वे कानूनी लड़ाई लडऩे विद्युत लोकपाल के पास पहुंचे, तो बिजली कंपनी के दावों की ऐसी पोल खुली कि लोकपाल ने न सिर्फ उनका बिल खारिज किया, बल्कि उपभोक्ता फोरम के फैसले को भी पलटते हुए बिजली कंपनी को वास्तविक 877 यूनिट यानी करीब 7,500 रुपए का नया बिल जारी करने और अतिरिक्त वसूली राशि लौटाने के निर्देश दिए। इंदौर के सम्पत फाम्र्स निवासी समर बहादुर सिंह के घरेलू बिजली कनेक्शन पर जुलाई 2025 में 3406 यूनिट खपत दशति हुए ज्यादा राशि का बिल जारी किया था।
