भारत में अब केवल ई-20 पेट्रोल ही मिलेगा, सरकार ने बताई वजह

ई-20 पेट्रोल

बिच्छू डॉट कॉम। केंद्र सरकार ने पूरे भारत में शुद्ध पेट्रोल, ई-10 और ई-20 पेट्रोल बेचने की संभावना को खारिज कर दिया है। सरकार का कहना है कि अलग-अलग तरह के पेट्रोल की बिक्री जारी रखने से लागत बढ़ जाएगी और इसे संभालने में बड़ी लॉजिस्टिकल चुनौतियां पैदा होंगी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने यह साफ किया है कि देश में ई-20 ही स्टैंडर्ड पेट्रोल ब्लेंड के रूप में जारी रहेगी। मंत्रालय का कहना है कि भारत के फ्यूल डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में 1 लाख से ज्यादा रिटेल आउटलेट्स शामिल हैं जिन्हें रिफाइनकी, टर्मिनल, डिपो, पाइपलाइन और स्टोरेज सुविधाओं का सपोर्ट मिलता है। इस पूरे नेटवर्क में पेट्रोल के तीन अलग-अलग ग्रेड्स को बनाए रखने के लिए अलग स्टोरेज, इंवेंट्री मैनेजमेंट और डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होगी। इससे रखरखाव की लागत बढ़ जाएगी और काम करने की क्षमता कम होगी।

Related Articles