छात्रों की गूंज के लिए 10 लाख के जगह 10 करोड़ भी देने को तैयार थे

छात्रों की गूंज

बिच्छू डॉट कॉम। इंदौर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए स्थल के किराए के रूप में इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा 10 लाख रुपए का शुल्क लेने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि कांग्रेस के लिए राशि महत्वपूर्ण नहीं थी। 10 लाख की जगह 10 करोड़ रुपए भी मांगते तो देने को तैयार थे। हमारे कार्यकता इतनी रकम एकत्रित कर लेते। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की आवाज को मंच देना है। खर्च को लेकर विवाद खड़ा करने के बजाय चर्चा इस बात पर होनी चाहिए कि छात्रों के सामने कौन-कौन से सवाल हैं। रविवार को इंदौर प्रेस क्लब में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के संदर्भ में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि देश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर ऐसी खुली चर्चा होनी चाहिए, जिसमें सरकार के साथ निजी शिक्षण संस्थान, विद्यार्थी, अभिभावक और विशेषज्ञ भी अपनी बात रखें।

Related Articles