
बिच्छू डॉट कॉम।भारतीय जनता पार्टी के खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा है कि चंदा चोरी को लेकर जो भी सनातन धर्म और आरएसएस पर उगुंली उठाएगा, उसकी उंगली तोड़ दी जाएगी, भगवान श्रीराम उनकी हाथ तोड़ देंगे। सांसद ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उसमें उन्होंने राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और मूर्ति को लेकर सवाल खड़े किए थे। सांसद ने कहा कि दिग्विजय सिंह क्या कहते और क्या करते हैं, यह सब जानते हैं। उन्होंने अपनी पार्टी का सत्यानाश किया है, जो कभी रामजी को काल्पनिक कहते थे, जो राम सेतु को काल्पनिक बताते थे, उनकी बातों पर क्या भरोसा किया जाए। क्योंकि उनका मन काला है और उनको हर समय हिन्दू समाज और सनातन पर उंगली उठाने में आनंद आता है। प्रभू राम उन्हें सद्बुधि देते रहें, जिससे उनका बेड़ा पार हो जाए। सांसद पाटिल ने चेतावनी देते हुए कहा कि आरएसएस एक पवित्र संस्था है और उस पर उंगली उठाने का किसी को अधिकार नहीं है। जो चंदा चोरी या गलत आरोप लगाने का काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
