
बिच्छू डॉट कॉम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य में समान नागरिक संहिता यूसीसी को लेकर सरकार आगे बढ़ रही है इसे इसी माह से लागू करने के प्रयास किए जाएंगे। सोमवार को जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती आयोजित कार्यक्रम में पर उन्होंने कहा कि डॉक्टर मुखर्जी ने एक देश, एक विधान, एक निशान, एक प्रधान की बात कही थी। उनके इस संकल्प को साकार करने के लिए राज्य में अब समान नागरिक संहिता करने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। सीएम ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लिए एक कानून होना चाहिए। प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि डंके की चोट पर हर हालत में प्रदेश में यूसीसी कानून लागू होगा। इसके लिए कमेटी ने सभी धर्म- समुदाय के सुझाव लिए ताकि किसी के साथ भेदभाव न हो।
