अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी के खिलाफ गुना में एफआईआर दर्ज कराएगी सपा

अखिलेश यादव

बिच्छू डॉट कॉम। समाजवादी पार्टी ने राम मंदिर ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं का मुद्दा उठाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने राजधानी में मीडिया से चर्चा में बताया कि छतरपुर के प्रशांत महतो और गुना के एक कथित पत्रकार बृजेश भानु शर्मा द्वारा सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणियां बेहद निंदनीय हैं। गुना में कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी बृजेश भानु को गिरफ्तार कर लिया है। सपा ने छतरपुर प्रशासन और मुख्यमंत्री से दूसरे दोषी पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की है। सपा का आरोप है कि ट्रस्ट में करीब 7. करोड़ रुपये के दान की गड़बड़ी और पूर्व लेखा अधिकारी को हटाए जाने जैसे सवालों से ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी से जुड़े लोग परिवार को निशाना बना रहे हैं। सपा ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने समयबद्ध कार्रवाई नहीं की, तो प्रदेशभर में जनआंदोलन किया जाएगा।

Related Articles