सरकार ने नगरीय विकास आयुक्त को बनाया अधिकृत अफसर

बिच्छू डॉट कॉम। राज्य सरकार ने 2027 में होने वाले नगर निगम और नगरपालिका चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले होने वाले नगरीय निकाय चुनावों के परिणाम ही वह माहौल माहौल तैयार करते हैं, जिससे तय होता है कि प्रदेश में कौन सी पोष्टी जनता के बीच मजबूत है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए नगरीय निकायों में महापौर और अध्यक्ष पद के आरक्षण तय करने वाली कार्यवाही के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त को अधिकृत अफसर घोषित कर दिया है। यह प्रक्रिया मध्य प्रदेश नगरपालिका (महापौर तhttps://www.bichhu.com/state-news/sc-verma-becomes-ce-of-bhopal-division-will-handle-highways/था अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम, 1999 के प्रावधानों के तहत पूरी की जाएगी। सरकार की ओर से यह नोटिफिकेशन तब आया है जब मप्र के राज्य निर्वाचन आयोग ने भी नगरीय निकाय चुनावों के लिए अपडेट वोटर लिस्ट तैयार करने का काम शुरू कर दिया है।

Related Articles