रिटायर्ड डीएसपी पर दर्ज हुए केस का विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

रिटायर्ड डीएसपी के साथ पन्ना जिले में कथित दुर्व्यवहार का मामला अब प्रदेशभर में तूल पकड़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा पेंशनर्स एसोसिएशन ने इस मामले में डीजीपी कैलाश सकवाणा से निष्पक्ष जांच की मांग की है। एसोसिएशन का आरोप है कि पन्ना पुलिस ने रिटायर डीएसपी भरत सिंह चौहान और उनकी पत्नी के साथ अमानवीय और गैरकानूनी व्यवहार किया। एसोसिएशन ने डीजीपी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि इस मामले में पन्ना पुलिस का रवैया न तो कानूनी था, न ही न्यायोचित और मानवीय। आरोप लगाया कि चौहान दंपती पर जो धाराएं लगाई गई हैं, वे बदले की भावना से प्रेरित नजर आती हैं। उन्होंने मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच पन्ना पुलिस से हटाकर किसी अन्य स्वतंत्र और निष्पक्ष एजेंसी को सौंपी जाए।

Related Articles