सीएम बोले- कोविड के बाद हार्ट अटैक से ज्यादा मौतें, नाचते-खेलते जा रही जान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में चिकित्सा प्रकोष्ठ के सेवा प्रकल्प की शुरुआत करते हुए कहा कि कोविड के बाद सबसे ज्यादा मौतें हीट अटैक से हो रही हैं। युवा भी अचानक नाचते-खेलते, वाहन मिलाते जान गंवा रहे हैं, जो चिंता का विषय है। इसलिए राज्य सरकार संभाग स्तर के बाद अब जिला स्तर तक हार्ट के मरीजों को त्वरित इलाज उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है। अभी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कुछ जिलों में यह शुरू किया है, जल्द ही पूरे प्रदेश में लागू करेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आंबेडकर की जयंती पर मुख्यमंत्री समेत डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सेवा प्रकल्प का विधिवत शुभारंभ किया। आंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने जा रही है। यह निर्णय इसी सप्ताह लिया जा सकता है। उन्होंने इसे 21वीं सदी का बड़ा कदम बताया। सीएम मंगलवार दोपहर महू स्थित आंबेडकर जन्मस्थली पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Related Articles