विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। माधवनगर थाना पुलिस ने उन्हें धारा 94/179 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के तहत नोटिस जारी कर तलब किया है। यह कार्रवाई जबलपुर उच्च न्यायालय के निर्देशों और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी नाजिम खान की शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायत के मुताबिक, 29 अक्टूबर 2025 को विधायक ने सार्वजनिक मंचों व सोशल मीडिया पर नाजिम खान पर अवैध हथियारों की बिक्री, हजारों कारतूस गायब करने और अपराधियों से साठगांठ जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। नाजिम खान ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट द्वारा जवाब तलब किए जाने के बाद माधवनगर थाना पुलिस ने विधायक को नोटिस भेजकर आरोपों से जुड़े साक्ष्य प्रस्तुत करने और अपना बयान दर्ज कराने को कहा था।
07/10/2026
0
2
Less than a minute
You can share this post!
Related Articles
ई-रिक्शा के लिए अब तय होंगे रूट, मुख्य…
- 06/10/2026
