मां पीतांबरा ने मुझे दतिया के लिए चुना है: संजनानंद गिरी

संजनानंद गिरी

बिच्छू डॉट कॉम। विधानसभा उपचुनाव मुकाबला अब और दिलचस्प हो गया है। का भाजपा, कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशियों के बीच भारतीय गण वार्ता पार्टी की उम्मीदवार किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर संजना सिंह (संजना नंद गिरि) भी चुनावी मैदान में हैं। संजना ने कार्यालय के उद्घाटन के साथ प्रचार शुरू कर दिया। उनका दावा है कि उनके समर्थन में देशभर से किन्नर अखाड़ों के संत और उस्ताद दतिया पहुंचेंगे। उनका चुनाव चिन्ह टॉर्च है। भोपाल निवासी संजना सिंह मप्र की पहली ट्रांसजेंडर सरकारी कर्मचारी रह चुकी हैं। संजना सिंह ने कहा कि उन्होंने दतिया को नहीं चुना, बल्कि मां पीतांबरा ने मुझे दतिया के लिए चुना है। उनके अनुसार यह चुनाव केवल एक विधानसभा सीट का नहीं, बल्कि किन्नर समाज के सम्मान और भविष्य का चुनाव है।

Related Articles