विस के 4 दिन के सत्र में आएंगे 1,800 से ज्यादा सवाल

राज्य विधानसभा

बिच्छू डॉट कॉम। राज्य विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से प्रारंभहो रहा है। 24 जुलाई तक चलने वाले सत्र के दौरान विधायकों द्वारा करीब 1,800 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें तारांकित और अतारांकित सूचनाएं शामिल हैं। जानकारी के अनुसार 223 ध्यानाकर्षण और चार स्थगन की सूचनाएं मिलीं हैं। यह संख्या आगे और बढ़ सकती है। शून्यकाल की सूचनाएं 64 और याचिकाएं 18 है। 20 जुलाई से शुरु हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान लोकशांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त भोपाल ने निषेधाज्ञा लागू कर दी है। माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार इस विधानसभा सत्र में यूसीसी समेत कई बड़े फैसले ले सकती है। पुलिस आयुक्त संजय कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विधानसभा भवन के आसपास और चिन्हित मार्गों पर किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। इस अवधि में किसी भी प्रकार के जुलूस, धरना-प्रदर्शन, रैली, आम सभा, पुतला दहन या आंदोलन की अनुमति नहीं होगी। ऐसा करने पर गिरफ्तारी और वैधानिका कार्रवाई होगी।

Related Articles