फर्जी रजिस्ट्री से 1.70 करोड़ का लिया कर्ज, पांच पर केस दर्ज

ईओडब्ल्यू ने फर्जी दस्तावेजों और नियमों की अनदेखी कर बैंक से करीब करोड़ 70 लाख स्का कर्ज लेने के मामले में प्लॉट मालिक सहित तत्कालीन बैंक अधिकारियों पर धोखाधड़ी का केस धाखाधड़ी का केस दर्ज किया है। ईओडब्ल्यू के अधीक्षक रामेश्वर सिंह यादव के मुताबिक, शिकायत की जांच के बाद विमलेश चतुर्वेदी पिता रामप्रसाद निवासी स्कीम न. 78 प्रोपराईटर मेसर्स एवी ग्राफिक्स एंड ट्रेडिंग, तरुण भार्गव तत्कालीन शाखा प्रबंधक केनरा बैंक शाखा कनाडिया रोड, कौशिक कुमार प्रबुद्ध तत्कालीन सेक्शन हेड केनरा बैंक भमोरी, खुशबू सिलावट तत्कालीन प्रोसेसिंग अधिकारी केनरा बैंक, शर्मिष्ठा सिंह तत्कालीन प्रबंधक केनरा बैंक भमोरी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। विमलेश चतुर्वेदी ने मनीषबाग कॉलोनी स्थित 1000 वर्गफीट के प्लॉट को 1.25 करोड़ में खरीदना दर्शाया, जबकि वास्तविक भुगतान 3.75 लाख का हुआ था।

Related Articles