शिक्षकों के वेतन कटे, अतिथि शिक्षक हटाए, स्कूलों पर कार्रवाई प्रस्तावित

जिला कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में जिले की शिक्षा व्यवस्था और बोर्ड परीक्षाओं के खराब परिणामों पर सख्त रुख सख अपनाया है। उन्होंने कहा कि कि विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों और संस्थाओं पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमनौराकला के प्राचार्य की दो वेतन वृद्धि रोकने और अंग्रेजी शिक्षक के निलंबन का प्रस्ताव सागर कमिश्नर को भेजा है। हाई स्कूल निमानी, गौरिहार, बाजना और कुटौरा के कई अतिथि शिक्षकों को सेवा से पृथक कर ब्लैकलिस्ट कर दिया है। उत्कृष्ट विद्यालय राजनगर के संस्था प्रमुख का मई माह का 20 प्रत्तिशत प्रतिशत वेतन वेतन और और कन्या कन्या माध्यमिक माध्यमिक बिद्यालय विद्यालय बड़ामलहरा के प्रमुख का 50 प्रतिशत वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles