जीतू का कटाक्ष-पहले ठाकुर के हाथ कटे थे, अब जुबान भी कटी

जीतू का कटाक्ष

ठाकुर के पहले हाथ कटे हुए थे, अब जुबान भी कट गई, वो मौन है। ये बात शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के लिए कही। पटवारी ने शहर में दुषित पानी सप्लाई होने को लेकर लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी सहित कई भाजपा नेताओं पर निशाना साधा। पटवारी ने कहा, इंदौर की जनता सीवरेज मिक्स पानी पी रही है। क्या सरकार के मंत्री इस पानी को सीधे पी सकते हैं? ये दूषित पानी गरीब बस्तियों में सप्लाई किया जा रहा है। भागीरथपुरा में इतना बड़ा कांड हुआ। रातोरात नई लाइन डाली गई, क्या इस जल की गुणवत्ता का परीक्षण हुआ? क्या स्वास्थ्य विभाग की कोई रिपोर्ट मांगी? आपात जांच हुई? एक तरफ भागीरथपुरा में घटना हुई, लेकिन शहर में राजनीतिक वातावरण बन रहा था। पटवारी ने कहा, नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय बुद्धिमान व्यक्ति हैं, वो उम्र के इस पड़ाव पर हैं कि बार-बार भाषा की मर्यादा खोते हैं और समय-समय पर इसका प्रमाण पेश करते हैं।

Related Articles