
अपर मुख्य सचिव (एसीएस) केसी गुप्ता और जनसंपर्क आयुक्त मनीश सिंह के पास 10 मई तक काम बढ़ गया है। असल में गृह विभाग के एसीएस शिवशेखर शुक्ला ने 8 मई तक छुट्टी बढ़ाने की अर्जी दी थी, 9-10 को अवकाश है। वे 11 मई तक ज्वॉइन कर सकते हैं। तब तक इन विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी दोनों अफसर संभालेंगे। गृह विभाग के पास पहले ही कामों का दबाव है। ऐसे में अधिकारियों के बार-बार अवकाश पर जाने से कई काम प्रभावित हो रहे हैं। खासकर कोर्ट के थोकबंद अवमानना के नोटिस सिरदर्द बने हुए हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार, सरकार प्रशासनिक सर्जरी के दूसरे चरण में कुछ एसीएस, पीएस और सचिवों की जिम्मेदारी बदल सकती है। यह सूची अगले एक सप्ताह के भीतर आ सकती है। इनमें वे कलेक्टर भी होंगे जिनके तीन साल पूरे होने वाले हैं।
